- मध्य प्रदेश खजुराहो का मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो में स्थित है।
- बुंदेलखंड के चंदेल राजाओं की राजधानी खजुराहो थी। इन राजाओं ने (ई.स 905 से 1050 ) के शासनकाल में लगभग 80 मंदिर यहां बनाए गए थे। हालांकि, आज केवल 25 मंदिर ही बचे हैं।
- खजुराहो के मंदिर तीन समूहों में विभाजित हैं।
1) पश्चिमी समूह २) पूर्वी समूह 3) दक्षिणी समूह
- इनमें से ज्यादातर मंदिर शैव मंदिर हैं। तो कुछ मंदिर वैष्णव और जैन मंदिर भी हैं।
- चौंसठ योगिनियों का मंदिर इन मंदिरों में सबसे महत्वपूर्ण और सबसे पुराना है। यह मंदिर अपनी अलंकित तोरण शैली के लिए जाना जाता है।
- खजुराहो के मंदिरों में चौंसठ योगिनियों का मंदिर ग्रेनाइट से बना है। जबकि अन्य मंदिर पत्थर से बने हैं।
- खजुराहो के मंदिर नागर शैली में बने हैं।
- खजुराहो मंदिर की दीवार पर अप्सराओं, सुरसुंदरियों, नायिकाओं, मिथुन और शार्दूलो को उकेरा गया है।
- इन मंदिरों के स्तंभों की मेहराब को पकड़े हुए प्रतिमाओं को शालभंजिका कहा जाता है।
- ताजमहल के बाद, भारत में अधिकांश पर्यटक इस स्थान पर आते हैं।
- खजुराहो के मंदिरों को 1986 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में अंकित किया गया था।